तड़के भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़क एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बस स्टैंड के पास हुई, जब परिवार मंदिर से लौट रहा था। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे बस स्टैंड के पास हुआ। ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के लोग शीतला माता मंदिर से ऑटो से घर वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे इतना भयानक था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार की हालत खराब बताई जा रही है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस स्कार्पियो ने टक्कर मारी उसके पीछे पुलिस लगी हुई थी।