एंकर—
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों से चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने जेवरात के साथ अवैध शस्त्र व एक बाइक बरामद की है। साथ ही पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने टेकराम पुत्र बलेराम, पवन कुमार पुत्र नाहर सिंह एवं अनिल भाटी पुत्र बिजेन्द्र सिंह को एनएसजी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं। ये लोग अलग-अलग गैंग में पहले बंद मकानों की रेकी करते हैं इसके बाद मौका देकर घरों में घुसकर सोने व चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी करते हैं। पकड़े जाने के डर से अवैध असलाह भी रखते हैं। उक्त अभियुक्तों ने कुछ दिन पूर्व दादरी क्षेत्र में बंद पड़े मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।इसके अलावा थाना बीटा-2 में भी बंद पड़े मकानों में दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके पास से एक गले का हार, मंगल सूत्र, सोने का पेंडल, कान के झुमके सहित करीब 15 आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा व दो कारतूस के अलावा एक अवैध चाकू बरामद किया है।
लाखों के जेवरात सहित 3 गिरफ्तार, रेकी कर बंद घरों को बनाते थे निशाना
20-Jul-2026





