वीजा देने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

जन प्रवाद, ब्यूरो।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फिलहाल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से पासपोर्ट, फर्जी वीजा आदि कागजात बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

इस बाबत डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 7 मार्च को थाना बिसरख में वादी ने सूचना दी थी कि अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा व राजीश शर्मा उर्फसुरेन्द्र ने गौर सिटी माल में स्काई वीजा वेंचर नामक आॅफिस खोलकर कॉलिंग व अन्य माध्यम से लोगों से संपर्क करते हैं। ये लोग विदेश भेजने के नाम पर वर्क वीजा तैयार कराने का भरोसा देकर उनसे उनका पासपोर्ट प्राप्त कर फर्जी कूटरचित वीजा तैयार करके व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को भेजे गए थे। इस तरह से उक्त अभियुक्त लोगों से लाखों रुपये की ठगी करते थे। इस संबंध में थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 


घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधिकारियों ने टीम का गठन किया।  दिनांक आठ मार्च को थाना बिसरख पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से सक्षम शर्मा उर्फबिट्टू पुत्र पालाराम को साई नर्सरी के सामने से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 8 पासपोर्ट, 90 विजिटिंग कार्ड, 24 फर्जी वीजा, 6 वीजा के खाली लिफाफा आदि सामान बरामद किया है। इस गैंग में शामिल राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है। इस बाबत डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने विस्तृत जानकारी दी है।