आग लगने से लाखों का माल राख, बैटरों को गलाने का चल रहा था काम

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
अमरोहा, (कपिल चावला) अमरोहा में एक बैटरी फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री संचालक का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फैक्ट्री में स्क्रेप बैटरोें को गलाने का काम चल रहा था।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। कई घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री जलकर पूरी तरह से राख हो गई। अमरोहा के थाना डिडौली हरियाना गांव का मामला बताया जा रहा है।