जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। भारत सरकार ने सोने और चांदी के इंपोर्ट पर 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगा दिया है। इसके बाद प्रभावी इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़कर अब 15 प्रतिशत हो गई है। यह बढ़ोत्तरी मंगलवार रात से ही लागू हो गई है। इसका असर बुधवार को शेयर बाजार में ज्वेलरी स्टॉक पर देखने को मिला। वहीं सर्राफा बाजारों में आज सोने के दाम में उछाल आने की संभावना जताई गई है। बता दें कि केंद्र सरकार कीमती धातुओं की विदेशी खरीद पर अंकुश लगाना चाहती है ताकि मुद्रा भंडार पर दबाव कम से कम रहे।

इस बाबत पीएम मोदी अपने संबोधन में कई बार इस बारे में जिक्र कर चुके हैं। वैश्विक समस्या के प्रति इशारा करते हुए उन्होंने भारतवासियों से अपील की है कि वे किसी भी समारोह के लिए सोने को एक साल तक न खरीदें। साथ ही पेट्रोल की खरीद कम से कम करें ताकि विदेशी मुद्रा भंडार प्रभावित न हो। हालांकि, उनके इस बयान का भारतीयों पर असर भी पड़ा है। देशहित में सभी भारतवासियों को पीएम नरेन्द्र मोदी की इस अपील पर अमल भी करना चाहिए।





