जन प्रवाद, ब्यूरो।
गाजियाबाद। मंगलवार शाम को गाजियाबाद स्थित सिद्धार्थम सोसाइटी में एक 16 वर्षीय लड़की ने छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पुलिस की मदद से उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक लेटर भी मिला है। पुलिस के अनुसार उसने पढ़ाई से जुड़े दबाव की बात लिखी है।
विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। करीब सात बजे पुलिस को डायल 112 से सूचना मिली कि एक लड़की ऊंचाई से गिर गई है। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 16 वर्षीय शनाया बिष्ट पुत्री देवेन्द्र सिंह निवासी फ्लैट संख्या 1576, आई टॉवर गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के रूप में हुई है। शाम के समय ऊंचाई से लड़की के गिरने की जानकारी जैसे ही सोसाइटी के लोगों को मिली, लोग घटना स्थल पर पहुंचने लगे। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक नोट भी मिला है। जिसमें एकेडमिक यानी पढ़ाई से जुड़े दबाव का जिक्र है। पुलिस ने नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।





