ब्रांज मैडल जीतकर गगन ने रचा इतिहास, यूपी पुलिस के साथ देश का बड़ा रहे हैं मान

जन प्रवाद। नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपना और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्हीं में एक नाम आता है गगन कुमार पुत्र रामकुमार पासवान का। बिहार का यह सपूत अब तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई गोल्ड मेडल जीतकर यूपी पुलिस का मान बढ़ा चुका है।


जन प्रवाद से खास इंटरब्यू में गगन कुमार पासवान ने बताया कि वे मूलरूप से बिहार के सहरसा जनपद के रहने वाले हैं। उनके पिता रामकुमार पासवान यूपी पुलिस ने हैं। मुरादाबाद में पले बड़े गगन को बचपन से ही बैडमिंडन और स्वीमिंग का शौक था। खेल में उनकी रुचि को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें कोचिंग में भेजना शुरू कर दिया। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में वे निखरते चले गए और अंतत: गगन यूपी पुलिस ने भर्ती हो गए। पुलिस में रहते उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा को राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर बिखेरा। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर कई बार मौका दिया। गगन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक पांच गोल्ड, 4 सिल्वर, एक ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। बैडमिंटन के साथ-साथ स्विमिंग में भी उन्होंने अब तक कई अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीते हैं।


हाल ही में लखनऊ में ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2026 का आयोजन किया गया था। 9 से 13 मई तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। इसमें भारत के सभी प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों की कुल 42 टीमों ने भाग लिया था। इसमें गगन कुमार ने मेन्स डबल्स में ब्रांज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। समापन कार्यक्रम में यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने मेडल देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसी तरह 2025 में अमेरिकन वर्ल्ड पुलिस गेम में उन्होंने सिल्वर मेडल, वर्ष 2024 में कोलंबिया बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। 2027 में गगन ऑस्ट्रेलिया के पर्थ सिटी में जाने वाले हैं। यहां 12 से 21 मार्च 2027 में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। उन्हें पूर्ण भरोसा है कि वे आॅस्ट्रेलिया से गोल्ड मेडल जीतकर लौटेंगे। ऑस्ट्रेलिया में भारत से करीब 150 लोग शामिल होंगे। वर्ल्ड पुलिस गेम्स के आयोजन में 70 देशों की टीमें भाग ले रही हैं।

गगम कभी भी अपने कोच की तारीफ किए बगैर नहीं रहते हैं। वे अपने इस हुनर का श्रेय माता-पिता के साथ अपने कोच वरुन पवार को देते हैं। वरुण पवार यूपी में बैडमिंटन के बेहतरीन कोच हैं। गगन का मानना है कि उनकी ही देन है कि दुनिया के कई देशों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।