जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। कपिल चावला की रिपोर्ट
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद और दो सीआरपीएफ जवानों लालाराम और मोहित पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव के मुताबिक शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव के मुताबिक, युवती ने शिकायती पत्र में दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद और सीआरपीएफ के दो जवान लालाराम व मोहित पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस के अनुसार, दोनों सीआरपीएफ जवान युवती को मुजफ्फरनगर से हसनपुर लेकर आए थे। आरोप है कि धार्मिक स्थल पर ले जाने के बहाने युवती को बुलाया गया और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि हसनपुर में तैनात रहे दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद से दोनों सीआरपीएफ जवानों की पहचान थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट:- लाखन सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अमरोहा
महिला से गैंगरेप का आरोप, दरोगा समेत चार गिरफ्तार
24-Sep-2026





