मुरादाबाद में 365 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, दानवीर भामाशाह की जयंती पर सीएम ने दिया तोहफा

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस एवं 365 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात और कुंदरकी विधान सभा क्षेत्रों सहित नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की 365 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही जीएसटी भुगतान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यापारी बंधुओं को सम्मानित किया और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर जनपद वासियों एवं लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।