घर पर बनाएं ये हैल्दी मोमोज, बाजार वाले मोमोज से हैं ज्यादा टेस्टी और हैल्दी 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: भारत में मोमोज बहुत खाया जाता है। मोमोज को बनाने के लिए दुकानदार अक्सर मैदा या आटे का इस्तेमाल करते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीक बताऐंगे जिससे आप हैल्दी मोमोज बना सकते है। इस मोमोज रैसिपी में बस हैल्दी सब्जियों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। यह मोमोज रैसिपी डाइटिंग करने वाले लोग भी खा सकते है। इस मोमोज से आपको अच्छा फाइबर मिलेगा। इसके अलावा यह मोमोज मात्र 30 से 40 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा। 

यह है मोमोज की रैसिपी 
1. सबसे पहले सभी तरह की सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, बैलपेपर आदि को अच्छे से काट लें।
2. उसके बाद एक पैन में बटर ड़ाल कर सभी सब्जियों को हल्का भून लें। आप मोमोज को और टेस्टी बनाने के लिए पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते है। पनीर को ग्रैट करके पैन में सभी सब्जियों के साथ हल्का भून लें। 
3. भूनते समय अपनी इच्छानुसार सोया सॉस, रेड सॉस आदि ड़ाल लें। इससे आपकी मोमोज के अंदर भरने वाली स्टफिंग तैयार हो गई है। 
4. फिर बंदगोभी को अच्छे से छील लें और उसका कठोर हिस्सा हटा लें।


4. कटी हुई बंदगोभी को हल्के गर्म पानी में थोड़ा से उबाल लें।
5. जब गोभी का हिस्सा सॉफ्ट हो जाएं तो उसमें सब्जियों वाली स्टफिंग भर लें और उसे बंद कर दें। 
6. स्टफिंग भरने के बाद उसे पैन पर हल्का सा बटर लगा कर हल्का सा पका लें। बनकर तैयार है, आपका होम कुक हैल्दी मोमोज।
7. इस मोमोज का स्वाद बाजार वाले मोमोज से ज्यादा अच्छा और हैल्दी होगा। 
8. इस मोमोज को आप चिली सॉस के साथ या बिना सॉस के भी खा सकते है।