17 शहरों के लिए शुरू हुई उड़ाने, नोएडा से एयरपोर्ट तक ईवी बसों का संचालन शुरू

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक जुलाई से 17 शहरों के लिए उड़ान शुरू हो गई हैं। इससे पहले यानी 15 जून से 5 शहरों के लिए उड़ानें संचालित थीं। एक जुलाई से चंडीगढ़, भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, बरेली और पंथ नगर के लिए उड़ाने शुरू हुई हैं।

दो जुलाई से किसनगढ और जयपुर के बीच चार फ्लाइट संचालित होंगी, जो नियमित रूप से उड़ान भरेंगी। बता दें कि इंडिगो के एटीआर विमानों को शानदार बुकिंग मिली है। यात्रियों को दिल्ली जाने की अब जरूरत नहीं होगी। जयपुर, भोपाल सहित अन्य उड़ानें भी अब शुरू हो चुकी हैं। नोएडा एयरपोर्ट से अब 48 उड़ानों का रोजाना अप एंड डाउन होगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए 50 ईवी बसें नोएडाके विभिन्न स्थानों से मिलने लगेंगी ताकि एयरपोर्ट तक पहुंचने में लोगों को परेशानी न हो।