जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के साथ ही इन दिनों दर्शकों में साउथ फिल्मों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर आप भी साउथ की एक्शन फिल्मों के दिवाने हैं तो आपके लिए यह वीक खास होने वाला है। एक ओर जहां राम चरण की पेड्डी की धूम है, वहीं इस वीक पांच शानदार साउथ इंडियन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

बता दें कि पांच जून से 12 जून तक रिलीज होने वाली फिल्मों में पेड्डी पहले से ही धूम मचाए हुए है। चार जून को रिलीज हुई इस फिल्म में रामचरण, शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, बोमन ईरानी, रवि किशन, विजी चंद्रशेखर, रजतव दत्ता एवं सत्या खास भूमिका में हैं। इसके बाद तमिल भाषा में परिमाला एंड कंपनी, उर्वशी, मैसस्किन, योगी बाबू, सैंडी मास्टर, संजना कृष्णमूर्ति, संतोष शोभन और अनंतिका सनिलकुमार धूम मचाएंगे। यह एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है। यह मध्यम वर्गीय परिवार की कहानी है। यह फिल्म पांच जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने देगी।

तीसरे नंबर पर मॉलीवुड टाइम्स जोकि आज यानी पांच जून को रिलीज हो रही है। यह एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, जिसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो मलयालम का बड़ा हॉरर फिल्म निर्माता बनना चाहता है। मलयालम फिल्म मॉलीवुड टाइम्स पांच जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें नस्लेन, शरफ यूदीन, संगीत प्रताप और अल्ताफ सलीम जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

चौथे नंबर पर मैंगो पच्चा है जोकि पांच जून में ही रिलीज हो रही है। मैंगे पच्चा प्रशांत की कहानी है जो एक महत्वाकांक्षी युवक है और 2001 से 2011 के बीच मैसूर में एक साधारण डीवीडी स्टोर के मालिक के रूप में अपना सफल शुरू करता है। जैसे-जेसे वह बुराई की दुनिया में उतरता जाता है उसकी महत्वाकांक्षा और जीवन बदल देने वाली घटनाएं उसे आगे बढाती हैं।

पांच फिल्म सिंग गीथम है। इसकी कहानी समय के प्रभाव से अछूते रहस्यमय गांव में घटित, सिंह गीतम प्रताप की कहानी है। वह एक बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचता है लेकिन खुद को आधुनिक विकास और गांव की गहरी परंपराओं के बीच बढ़ते संघर्ष में फंसा हुआ पाता है। जैसे-जैसे रहस्य खुलते हैं उसकी यात्रा उसके विश्वास, उद्देश्य और भाग्य को चुनौती देते हैं।






