जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। बुधवार का दिन आग जैसे खबरों से भरा रहा। मध्यम प्रदेश के इंदौर में जहां ईवी चार्जिंग करते समय आग लगी गई, जिसमें करीब 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं दिल्ली के पालम क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण आग की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि यहां एक मकान में लगी आग में कम से कम छह लोगों के मरने की खबर है। इसके अलावा कई लोग जख्मी भी बताए जा रहे हैं। आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान दमकल की करीब 30 गाड़ियां मौजूद थीं।

बता दें कि दिल्ली फायर पुलिस को पालम क्षेत्र में स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की करीब 30 गाड़ियों को भेजा गया। दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। इमारत में करीब 9 लोगों के फंसे होने की बात सामने आई, जिन्हें बचाने के लिए कोशिशें जारी थीं। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौजूद लोग भी अपने स्तर से आग पर काबू करने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब सात बजे पालम स्थित एक इमारत में एक घर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौजूद पर पहुंचीं। फिलहाल, आग कैसे लगी इसके कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।





