जन प्रवाद, ब्यूरो।
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में एक दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। मुरादाबाद स्थित मलकद्दा पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर गागन नदी में गिरी। पति दो बच्चों को रेस्क्यू कर निकाला गया। जबकि महिला ओर एक बच्चे की तलाश में नदी में लोकल गोताखोर ढूढ रहे हैं। सूचना पर ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई।

पुलिस मौके पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार छजलैट थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी अनिल मजदूरी का काम करता है। परिवार में पत्नी किरन और तीन बच्चे हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर अनिल पत्नी किरन और बच्चों को लेकर कुंदरकी थाना क्षेत्र के नानपुर गांव गए थे। रक्षाबंधन का पर्व मनाकर शाम के समय ससुराल से वापस बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।
शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मंझोला थाना क्षेत्र के गागन नदी स्थित मलकद्दा पुल पर शॉर्ट कट होते हुए निकल रहे थे। तभी लकड़ी के बने पुल की लकड़ी टूटी ओर बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। पूरा परिवार गागन नदी में गिर गया। हादसे के वक्त उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। दौड़कर मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे करके अनिल और दो बच्चे काफिया व केशव को बाहर निकाला। जबकि, किरन ओर प्रियांशु नदी में बहते पानी के साथ चले गए। सूचना मिलते ही मंझोला प्रभारी निरीक्षण रविंद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पास के गांव मलकददा के लोकल गोताखोरों को नदी में उतारा गया। वही पति अनिल का रो रोकर बुरा हाल है। किरन और प्रियांशु का अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है।





