जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद मऊ में 392 करोड़ एवं लागत की 114 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी नीतियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही हैं। नौजवानों को रोजगार, मातृशक्ति को स्वावलंबन और अन्नदाता किसानों को सम्मान प्रदान करते हुए प्रदेश समृद्धि और विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।






