बंगाल में होगा सता परिवर्तन, 10 में से छह दे रहें हैं भाजपा की बड़ी जीत का संकेत

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स के रुझान आ चुके हैं। इन राज्यों में से सबसे बड़ा उलटफेर पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रहा है। यहां आठ में से छह पोल भाजपा की ऐतिहासिक जीत और सत्ता परिवर्तन का इशारा कर रहे हैं। वहीं, असम और पुदुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन अपनी सत्ता बरकरार रखता दिख रहा है। दक्षिण की बात करें तो केरल में यूडीएफ की शानदार वापसी हो रही है, जबकि तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन आगे है। 
कुल 92.52 फीसदी मतदान दर्ज


पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के साथ सभी पांचों राज्यों में चुनाव संपन्न हो गया। बंगाल के दोनों चरणों में कुल 92.52 फीसदी मतदान दर्ज कर लिया गया है। आंकड़ों को उठाकर देखा जाए तो बंगाल में कभी भी 84.72 फीसदी से ज्यादा वोटिंग नहीं हुई। यानी इस बार पश्चिम बंगाल में मतदान का एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। इतना ही नहीं, बंगाल में हुई वोटिंग देशभर में किसी भी राज्य में हुई वोटिंग के रिकॉर्ड से ज्यादा हो गई है। अब तक यह रिकॉर्ड त्रिपुरा के पास था, जहां 2013 में 91.82 फीसदी वोटिंग हुई थी।
बंगाल में सत्ता परिवर्तन


सबसे पहले हम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल की बात करते हैं। यहां के सर्वें बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाले हैं। आठ प्रमुख सर्वे में से छह में भाजपा कासे पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। प्रजा पोल के सर्वे में 178-208 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा पोल डायरी, पी-मारक्यू, मैट्रिज, चाणक्य स्ट्रैटजीज और जेवीसी ने भी भाजपा को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर स्पष्ट बढ़त दी है। जनमत पोल्स टीएमसी की बढ़त दिखा रहा है। इस सर्वों के अनुसार टीएमसी को 195 से 205 सीटें जीतकर फिर से अपनी सरकार बना सकती है। वहीं इस सर्वे में भाजपा को 80-90 सीटों पर ही समेट दिया गया है। 
असम में भाजपा की बड़ी जीत


असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। असम विधानसभा में सभी 11 प्रमुख एग्जिट पोल्स ने एक सुर में भाजपा गठबंधन की बंपर जीत की भविष्यवाणी की है। किसी भी सर्वे में कांग्रेस दूर-दूर तक टक्कर देती नजर नहीं आ रही है। 'एक्सिस माय इंडिया', जेवीसी-टाइम्स नाऊ, पोल डायरी और वोट वाइब जैसे बड़े सर्वे ने तो भाजपा गठबंधन को अधिकतम 100 या 101 सीटों तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस गठबंधन की हालत बेहद खराब दिख रही है। पी-मारक्यू ने 30 से 40 सीटें को छोड़ दें तो ज्यादातर सर्वे में कांग्रेस गठबंधन 25 से 35 सीटों के बीच ही सिमटता नजर आ रहा है। 
तमिलनाडु में द्रमुक की वापसी संकेत
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रमुख एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आए हैं। 10 में से छह सर्वे सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन की वापसी का संकेत दे रहे हैं।  प्रजा पोल ने 148 से 168 सीटों का अनुमान जताया है। वहीं चाणक्य स्ट्रैटजी ने 145 से 160 सीटों की भविष्यवाणी की है। वहीं जेवीसी और नए सर्वे वोट वाइब ने एनडीए के पक्ष में माहौल दिखाते हुए सबको चौंका दिया है। जेवीसी ने एनडीए को 128 से 147 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिया है। वोट वाइब ने भी एनडीए को 114-124 सीटें देकर उसे सत्ता के बेहद करीब या पार पहुंचा दिया है।
केरल में कांग्रेस की वापसी का संकेत
केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन दिखाई दे रहा है। आठ प्रमुख एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ चुके हैं। 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में सात एग्जिट पोल्स में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। एक्सिस माय इंडिया ने यूडीएफ की सबसे बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। उसके अनुसार यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं। वहीं वामपंथी गठबंधन एलडीएफ को 49 से 62 सीटों पर ही समेट दिया है। 
पुदुचेरी में एनडीए को पूर्ण बहुमत
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन ने पूरी तरह से बाजी मार ली है। यहां सभी पांच प्रमुख सर्वे में एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। प्रजा पोल और 'कामाख्या एनालिटिक्स के अनुमानों के अनुसार तो एनडीए 20 से ज्यादा सीटें जीत सकता है। कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे छूट गया है।