मोनालिसा का पुराना Video Viral, लोग जमकर कर रहे हैं ट्रोल 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: कुंभ मेले से वायरल हुई लड़की मोनालिसा ने अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान खान के साथ शादी कर ली है। शादी का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। शादी के वीडियो के साथ- साथ एक दूसरे वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में वह यह कहती दिख रही है कि वह शादी अपने परिवार की मर्जी से करेंगी वहीं अब उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली है। उनका यह पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। 

मोनालिसा ने दी सफाई
मोनालिसा ने कहा कि लोग जो सोच रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है। हमारी शादी पूरी तरह से हिंदू परंपरा से मंदिर में हुई थी। हमारी शादी के दौरान रीति-रिवाजों का पालन किया गया। मेरे पिता भी शायद कुछ सोच रहे होंगे, लेकिन जो अफवाहें चल रही हैं, वो गलत हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और हमारे लिए सब धर्म एक समान हैं। फरमान ने कहा, "केरल सरकार ने हमारा सपोर्ट किया, उनको हमारी तरफ से तहे दिल से शुक्रिया। हमें उम्मीद भी नहीं थी कि हमारी शादी में इतने सारे लोग आएंगे। हमें लगा था कि हमारी शादी में कुछ ही लोग होंगे और साधारण तरीके से निपट जाएगी, लेकिन बहुत सारे लोग और मंत्री आए थे। शिक्षा मंत्री आए थे और सभी ने हमें आशीर्वाद दिया और जैसा लोग बोल रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है। हमारे लिए सारे धर्म एक जैसे हैं."  

महाकुंभ से हुई थी देशभर में मशहूर
मोनालिसा पहली बार तब सुर्खियों में आई थी जब प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में वह माला और फूल बेचते हुए कैमरे में कैद हो गई थी। उसकी नीली आंखें और मासूम चेहरा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मोनालिसा रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई। देशभर के लोग उसके बारे में जानने लगे और मीडिया में भी उसकी चर्चा होने लगी। 

फिल्म डायरेक्टर ने उठाए सवाल
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा है और कहा है कि मामले की जांच होनी चाहिए हालांकि इस पर अभी तक प्रशासन या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।