जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत तीन पत्ती मूवी से की थी लेकिन श्रद्धा को असली फेम आशिकी-2 से मिली। आशिकी-2 की कहानी और श्रद्धा की अदाकारी ने उन्हें रातों- रात फेमस कर दिया। आज हम आपको श्रद्धा द्वारा किए गए कुछ ऐसे कैरेक्टर से रूबरू कराते है जिन्होंने फैन्स को उनके अदाकारी का मुरीद बना दिया।
1. आशिकी की मासूम आरोही
आशिकी-2 में श्रद्धा ने आरोही केशव शिरके नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था। आरोही की मासूमियत और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ उनकी केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया फैंस ने श्रद्धा के अभिनय की भी बहुत सराहना की। आशिकी-2 के बाद श्रद्धा रातों- रात सुपरस्टार बन गई।

2. हसीना पारकर में किया दमदार अभिनय
श्रद्धा कपूर ने फिल्म हसीना: द क्वीन ऑफ़ मुम्बई में दाऊद की बहन हसीना पारकर का किरदार निभाया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सक्सेस मिली थी। इस फिल्म के बाद श्रद्धा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

3. स्त्री में श्रद्धा का किरदार को फैंस ने सराहा
फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर ने एक अनैम्ड वीमेन का किरदार निभाया था। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की खट्टी मीठी केमेस्ट्री ने मूवी को जबरदस्त सक्सेस दिलाई। श्रद्धा ने स्त्री के सिक्वल में भी काम किया। स्त्री के सिक्वल में श्रद्धा की खूबसूरती ने फैंस को उनका कायल बना दिया।

4. ABCD-2 की विन्नी
रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 2' में श्रद्धा ने एक स्ट्रीट डांसर विन्नी का किरदार निभाया था। यह फिल्म अभिनेत्री और उनके फैंस के लिए इसलिए भी काफी खास रही है, क्योंकि इसमें श्रद्धा ने न सिर्फ अपना अभिनय प्रदर्शन किया है, बल्कि जबरदस्त डांस दिखाकर भी लोगों का दिल पिघलाया है।
फिल्म में वरुण धवन के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं इसे 5.4 की IMDb रेटिंग मिली है।

5. हैदर की अर्शिया
शेक्सपियर के नाटक हैमलेट पर बनी फिल्म हैदर में श्रद्धा कपूर ने अर्शिया की भूमिका निभाकर अपनी एक्टिंग रेंज से सबको हैरान कर दिया। उनका यह किरदार काफी ठहराव भरा और संजीदा था। प्यार, कर्तव्य और सामाजिक दबावों के बीच फंसी एक महिला के आंतरिक संघर्ष को उन्होंने बहुत ही बारीकी से निभाया। इस फिल्म ने यह साफ कर दिया कि श्रद्धा सिर्फ ग्लैमरस रोल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे गंभीर ड्रामा भी बखूबी कर सकती हैं।






