Dhurandhar-2 के ट्रेलर का इंतजार खत्म, 3 मार्च को रिलीज होगा ट्रेलर

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली:  बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर की बंपर सफलता के बाद दर्शक अब धुरंधर-2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। धुरंधर-2 के प्रोमो लॉन्च के बाद अब ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। मूवी का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर में फिल्म की कहानी और एक्शन की झलक मिलने की उम्मीद है। इससे पहले जारी हुए प्रोमो में पोस्ट क्रेडिट सीन दिखाए गए है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। फैन्स मूवी रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 

‘धुरंधर 2’ का रनटाइम भी होगा ज्यादा 
ट्रेलर रिलीज डेट के साथ-साथ रनटाइम को लेकर भी जानकारी सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम 3 घंटे और 55 मिनट होगा यानी ये फिल्म अपने पहले पार्ट से भी लंबी होने वाली है। ‘धुरंधर’ का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट और 1 सेकेंड था। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी एक बार फिर से इस फिल्म में नजर आएंगे वहीं चर्चा तो ऐसी भी है कि इसमें यामी गौतम कैमियो भी करने वाली हैं। धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी ऐसे में मेकर्स को ‘धुरंधर 2’ से और भी ज्यादा उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म भी अच्छा कलेक्शन करेगी. बाकी तो रिलीज के बाद देखना होगा कि ये फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं।

फिल्म की कहानी बढ़ेंगी आगे
धुरंधर 2' केवल आगे की कहानी नहीं बताएगा बल्कि पहले पार्ट में छुपे कई राज भी सामने लाएगा। रिलीज प्रोमो में दिखाए गए कुछ सीन फैंस के लिए नए ट्विस्ट और सरप्राइज के रूप में काम करेंगे। फिल्म के सीक्वल में हम्जा के किरदार के और भी नए रूप देखने को मिलेंगे।