जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: कानूनी विवादों के कारण चर्चा में आई फिल्म "द केरला स्टोरी गोज बियॉन्ड" ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। फिल्म ने तापसी पन्नू स्टारर अस्सी और दो दीवाने शहर में फिल्म को रिलीज के पहले दिन ही पीछे छोड़ दिया है। मूवी ने पहले दिन 3.5 करोड़ की ओपनिंग भारत में की और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 4.15 करोड़ कमाए। फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। पहले याचिका पर सुनवाई के दौरान फिल्म पर अंतरिम रोक लगा दी गई थी। यह रोक सिंगल बेंच द्वारा लगाया गया था वहीं 24 घंटे बाद डिवीजन बेंच ने फिल्म पर रोक लगा दी। शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई और अब धुंआधार कमाई कर रही है।

केरल हाई कोर्ट में याचिकाकर्ता श्रीदेव नंबूदरी ने याचिका दायर कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने फिल्म के निर्माताओं पर केरल राज्य की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था। याचिका के अनुसार फिल्म के टीजर और ट्रेलर में कई राज्यों की महिलाओं से जुड़ी कहानियों को दर्शाया गया है लेकिन फिल्म को ‘द केरल स्टोरी’ के रूप में ब्रांड किया गया है। साथ ही आतंकवाद, जबरन धर्मांतरण और जनसांख्यिकीय षड्यंत्र की कथित घटनाओं को विशेष रूप से केरल राज्य से जोड़ा गया है जिससे राज्य की छवि धूमिल हो रही है। इस संबंध में कोर्ट ने निर्माताओं के साथ- साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, और केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी किया गया था। याचिकाकर्ता श्रीदेव नंबूदरी ने 18 फरवरी को केरल हाई कोर्ट में एक रिट दायर की जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस की अध्यक्षता वाली पीठ ने फिल्म रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच द्वारा लगाए गए रोक के फैसले को पलट दिया और रोक हटा दी।

द केरल स्टोरी 2 की कहानी और विषय
फिल्म तीन लड़कियों की कहानी पर आधारित है। उनके जीवन में प्रेम, विश्वास और फिर धोखे के जरिए धर्मांतरण की घटनाएं दिखाई गई हैं। ट्रेलर से ही स्पष्ट हो जाता है कि विषय संवेदनशील है फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह अलग परिवेश से आई हिंदू लड़कियों को मुस्लिम युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर पहले शादी और फिर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों के मत अलग-अलग हो सकते हैं।





