सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर धमाल करेगी एआर रहमान- मणिरत्नम की जोड़ी, विजय सेतुपति और साई पल्लवी भी आऐंगे नजर 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली:  मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। मणि रत्नम की प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टॉकीज़ ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म के लिए संगीत ए आर रहमान देंगे। इस फिल्म में विजय सेतुपति और साईं पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।मणि रत्नम और रहमान ने रोजा, कातरु वेलियिदई, छेका चिवंथ वानम, ओके कानमनी, रावनन, पोन्नियिन सेल्वन (1 और 2) और ठग लाइफ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। मद्रास टॉकीज़ ने इस खबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर साझा किया। साथ ही फिल्म का पोस्टर भी साझा किया गया।

विजय सेतुपति और साईं पल्लवी एक साथ पहली बार करेंगे काम 
फिल्म में विजय सेतुपति और साईं पल्लवी पहली बार एक साथ काम करेंगे। विजय सेतुपति की बात करें तो वह इससे पहले रत्नम के साथ 2018 की तमिल फिल्म ‘चेक्का चिवंथ वानम’ में काम कर चुके हैं जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इस अपकमिंग फिल्म की बात करें तो यह एक रोमाटिंक ड्रामा हो सकती है। इस तरह की फिल्मों में मणिरत्नम को महारथ हासिल है। 

अभी इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे है दोनों सुपरस्टार
विजय सेतुपति हाल ही में मूक फिल्म गांधी टॉक्स में नजर आए थे, जिसमें अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी भी थे। फिलहाल वे कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें पॉकेट नॉवेल, ट्रेन, अरसन, जेलर 2 और स्लम डॉग: 33 टेंपल रोड शामिल हैं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित उनकी नवीनतम फिल्म ठग लाइफ, जिसमें कमल हासन ने अभिनय किया था, को खराब समीक्षाएं मिलीं। साईं पल्लवी की अगली फिल्म जुनैद खान अभिनीत 'एक दिन' है, जो 1 मई को रिलीज होने वाली है। उन्होंने हाल ही में राजकुमार पेरियासामी की फिल्म 'धनुष' की 'डी55' में काम करना शुरू किया है। इसके अलावा, वह महाकाव्य रामायण के दो भागों में रणबीर कपूर के राम के सामने सीता की भूमिका निभाएंगी।