जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: तापसी पन्नू स्टारर अस्सी फिल्म की बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने तारीफ की है। दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। मिर्जा ने लिखा कि शुक्रिया, अनुभव सिन्हा। वहां जाने के लिए जहां कोई और नहीं जाता। वह कहने के लिए जो कोई और कहने की हिम्मत नहीं करता। अस्सी' हमारे समय की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। हर शब्द, हर ठहराव, हर ताल, एक अहसास पैदा करता है। हर एक प्रदर्शन शुद्ध सत्य है। 'अस्सी' की टीम के प्रति बहुत आभार।
यौन उत्पीड़न से पीडित एक महिला की कहानी है अस्सी
फिल्म अस्सी में कानी कुसरुति द्वारा एक महिला मध्यमवर्गीय महिला का किरदार निभाया गया है। वह महिला स्कूल में एक टीचर है। एक पार्टी से वापिस आने के दौरान उसका गैंगरेप कर दिया जाता है। महिला हिंसक यौन हमले के बाद न्याय पाने के लिए संघर्ष करती है। इसमें पुलिस व न्यायिक कार्यवाही के दौरान आने वाली बाधाओं को दिखाया गया है। फिल्म में तापसी ने महिला की वकील का किरदार निभाया है।
इन कलाकारों ने किया है काम
फिल्म में मोहम्मद जीशान अयूब, कुमुद मिश्रा, रेवती, मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। पन्नू और सिन्हा ने इस फिल्म में तीसरी बार एक साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ने 'मुल्क' (2018) और 2020 में रिलीज हुई 'थप्पड़' में काम किया था।

14वें फिल्म ने की कमाई
फिल्म अस्सी ने 20 फरवरी को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद मूवी धीरे- धीरे कमाई कर रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने डे 14 को 0.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जबकि भारत बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों का टोटल कलेक्शन 9.54 करोड़ रुपये हुए है। फिल्म की शुरुआत पहले वीकेंड में थोड़ी बेहतर रही थी लेकिन उसके बाद कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई। इसके बावजूद अभी अलग-अलग शहरों के सिनेमाघरों में शोज चल रही है।





