अनुपमा में जल्द आएगा लीप, अनुपमा करेंगी नई शुरुआत, प्रोमो लॉन्च 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: इंडियन टेलिवीजन के चर्चित शोज में शुमार अनुपमा में जल्द की एक लीप आने वाले है। लीप के बाद अनुपमा की कहानी में कुछ नए किरदार आऐंगे और वह एक फिर अपनी नई शुरुआत करेगी। मेकर्स की ओर से इसका प्रोमो इंस्टाग्राम पर लॉन्च कर दिया गया है जिसमें कहानी में एक छोटा सा लीप दिखाया गया है। प्रोमो में अनुपमा गोवा शिफ्ट हो गई है और वहां अपनी जिंदगी का एक नया फेज शुरू कर चुकी है।

 प्रोमो की शुरुआत में अनुपमा समुद्र किनारे पर साइकिल चलाती दिख रही है और उसके पीछे एक छोटी बच्ची बैठी है। वह बच्ची एक्साइटमेंट में अनुपमा से साइकिल और तेज चलाने को कहती है, जो एक बहुत ही प्यारा और खुशमिजाज पल है। इसके तुरंत बाद अनुपमा को यह सोचते हुए दिखाया गया है कि समुद्र किनारे लगी कई छोटी दुकानों के बीच वह अपना खाने का स्टॉल कहां लगाए। इधर-उधर देखने के बाद, उसे लहरों के पास एक जगह मिलती है और वह वहीं अपना स्टॉल शुरू करने का फैसला करती है। फिर वह स्नैक्स बेचते और लोगों को अपना खाना चखने के लिए बुलाते हुए दिखती है हालांकि, वहां से गुजर रहा एक कपल सवाल करता है कि गोवा के बीच पर कोई ढोकला क्यों खाना चाहेगा जिसे सुनकर अनुपमा उलझन में पड़ जाती है।

अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया शख्स
प्रोमो में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब सचिन त्यागी, जिनकी हाल ही में शो में नई एंट्री हुई है, पास ही बीच पर बैठे नजर आते हैं। जैसे ही लहरें करीब आती हैं, वह "थ्री, टू, वन" गिनना शुरू करते हैं और अचानक एक तेज लहर आती है, जिससे अनुपमा का बैलेंस बिगड़ जाता है और उसका स्टॉल गिर जाता है। जब अनुपमा उठने की कोशिश करती है, तो सचिन त्यागी का किरदार उसकी ओर आता है और मदद के लिए हाथ बढ़ाता है लेकिन उसे ऊपर खींचने के बजाय वह उसके हाथ में कागज का एक छोटा टुकड़ा थमा देता है और वहां से चला जाता है. जब अनुपमा उस कागज को खोलती है, तो उस पर एक मोटिवेशनल कोट लिखा होता है। उसे जाते हुए देखकर अनुपमा सोच में पड़ जाती है।

सोशल मीडिया यूजर्स दी अलग- अलग प्रतिक्रिया 
प्रोमो लॉन्च के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लीप को लेकर एक्साइटिड और कुछ इसका मजाक बना रहे हैं।