आज JLN स्टेडियम में Karan Aujla का कॉन्सर्ट, डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी, यहां मिलेगी डायवर्जन से जुड़ी जानकारी

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर करण औजला आज दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में परफॉर्मेंस देंगे। औजला की परफॉर्मेंस को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार जेएलएन स्टेडियम के आसपास यातायात प्रतिबंध और रुट डायवर्जन होगा। जेएलएन स्टेडियम के पास बीपी मार्ग पर स्थित लाल बत्ती से भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध शाम 4 बजे से रात 11 बजे के बीच लागू रहेगा। यात्रियों को व्यस्त समय के दौरान बीपी मार्ग, लोधी रोड और स्टेडियम के आसपास की सड़कों से बचने की सलाह दी गई है।यातायात पुलिस ने कहा कि जेएलएन रेड लाइट, सेवा नगर बस डिपो रेड लाइट, डबल स्टोरी मार्केट और धोबी घाट के पास फिफ्थ एवेन्यू रोड, प्रगति विहार रेड लाइट, लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट, गेट नंबर 5 के पास बारापुल्ला कट और जंगपुरा मेट्रो स्टेशन/सूचना भवन टी-पॉइंट सहित प्रमुख चौराहों पर मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा और बैरिकेडिंग की जाएगी।

45,000 से 50,000 लोगों की भीड़ जुटने की आशंका 
कंसर्ट में 40 से हजार लोगों की भीड़ जुटने की आशंका जताई गई है। लोधी कॉलोनी के स्टेडियम में 28 फरवरी को शाम चार बजे से रात 10 बजे तक होने वाले "पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026" के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारियों ने विशेष प्रवेश द्वार निर्धारित किए हैं। दर्शक गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 से प्रवेश कर सकते हैं। VIP प्रवेश गेट नंबर13 से होगा, जबकि कलाकार और आयोजक गेट नंबर 6 का उपयोग करेंगे। गेट नंबर 1 और 10 आपातकालीन सेवाओं के लिए आरक्षित हैं।

 

पार्किंग प्लान
VIP गाड़ियों की पार्किंग स्टेडियम के अंदर गेट 1 पर वेस्ट ब्लॉक की खुली जगह में होगी। आम दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सेवा नगर बस डिपो, सुनहरी पुल्ला बस डिपो, CGO कॉम्प्लेक्स, SCOPE कॉम्प्लेक्स और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट 7 और 9 के बीच की गई है। ये सभी पार्किंग की जगहें ऑर्गनाइज़र ने पहले से बुक कर ली हैं।