जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कन्नड एक्टर सुमुखा ने अपनी गर्लफ्रेंड मैत्री उका से शादी कर ली है। कपल की शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसके बाद से उनकी पत्नी मैत्री उका भी चर्चा में आ गई। सुमुखा की पत्नी मैत्री उका पेशे से एक आर्किटेक्ट और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनके पोर्टफोलियो से पता चलता है कि उन्होंने कई जानी-मानी कंपनियों में काम किया है। मैत्री उका मुंबई की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रही हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखना पसंद करती है।
सुमुखा और मैत्री उका ने अपनी शादी के पहले लव लाइफ को प्राइवेट रखा है। हालांकि यह प्यार में डूबा जोड़ा शादी के बंधन में बंधने से पहले लगभग सात सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। इस जोड़े ने अपने अच्छे और बुरे दोनों ही समय में एक-दूसरे का साथ दिया। सुमुखा एक एक्टर होने के बावजूद, अपनी निजी जिंदगी और रिश्ते को कभी सोशल नहीं करते। कन्नड़ एक्टर सुमुखा ने ऋषिकेश में एक निजी समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड मैत्री उका से शादी की है। शादी का यह समारोह गंगा नदी के पास हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के अनुसार इस शादी समारोह में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। पोस्ट पर सुमुख के साथी कलाकार उनपर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

सुमुखा और मैत्री के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो मैत्री ने आइवरी कलर का लहंगा चुना जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी और नेक चोकर से पूरा किया। इस इंटीरियर डिजाइनर ने सेरेमनी के लिए अपने बाल खुले रखे। दूसरी ओर, सबके चहेते एक्टर सुमुखा ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनकर अपनी लेडीलव के साथ ट्विनिंग की। सुमुखा का आउटफिट किसने डिजाइन किया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
सुमुखा एक मशहूर कन्नड़ एक्टर हैं, जिन्हें 'फिजिक्स टीचर' और 'याना' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद 'मनाडा कडुला' से शोहरत मिली। मार्च 2025 में जब फिल्म की पूरी टीम एक इंटरव्यू के लिए बैठी थी तो एक्टर ने अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि सैंडलवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में उन्हें दस साल लग गए। 'मनाडा कडुला' के साथ सुमुखा को पूरे देश में शोहरत मिली।





