क्या अविका गौर प्रेग्नेंट हैं? पैप्स के सामने उल्टी करती नजर आई अविका 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली : बालिका वधू फेम अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरें एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई है। अविका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पैप्स के सामने पोज दे रही थी, तभी उन्हें उल्टी आ जाती है। इस वीडियो के बाद उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें और तेज हो गई है। सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें अविका गौर अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ नजर आ रही हैं।

क्लिप में दोनों पति-पत्नी पैप्स को पोज देने के लिए जैसे ही आगे आते हैं वैसे ही कुछ ऐसा होता है जिसे देखने के बाद लोग एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। दरअसल, वीडियो में अविका पहले तो पेट पर हाथ रखती हैं और फिर उसके जस्ट बाद वो उल्टी करने लगती हैं, वहीं उनके पति यानी मिलिंद चंदवानी पैप्स को ये कवर करने से रोकते नजर आते हैं। उनका ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं अविका गौर
जैसे ही अविका गौर का ये वीडियो सामने आया फैंस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे, लेकिन वहीं एक्ट्रेस नेटिजन्स के निशाने पर आ गई और इस क्लिप को लेकर अब वो ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा एक्टिंग', दूसरे ने लिखा, 'मुझे यहां भी क्यों लग रहा है कि एक्टिंग चल रही है.' तीसरे ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का बड़ा ही कैजुअल तरीका है। एक ने कहा, 'ड्रामा था या एक्टिंग जो भी था बहुत बेकार एक्टिंग थी।' एक ने तो हद ही कर दी उसने लिखा, 'जैस शादी मीडिया के सामने की थी वैसे ही प्रेग्नेंसी सिम्टम्स भी मीडिया के सामने होंगे।

30 सितंबर 2025 को अविका ने निखिल संग लिए साथ फेरे
बालिका वधू' फेम अविका गौर की शादी 30 सितंबर 2025 को रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर हुई थी। एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ सात फेरे लिए थे। शो के सेट पर ही अविका और मिलिंग की हल्दी, मेहंदी और संगीत के साथ पूरी शादी संपन्न हुई थी।