विजय और रश्मिका की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, इंडस्ट्री सेलेब्स सहित राजनेताओं ने भी की शिरकत 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली : साउथ के फेमस सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को सात फेरे लिए। शादी की शुरुआत से लेकर अभी तक दोनों की शादी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 4 मार्च को हैदराबाद में दोनों सुपरस्टार्स ने अपनी रिसेप्शन पार्टी रखी। रिसेप्शन पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक कलाकार पहुंचे और कपल को आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दी। पार्टी में कृति सेनन, श्रीलीला, अल्लू अर्जुन, रामचरण, महेश बाबू की पत्नी नम्रका शिरोडकर और बेटी सितारा, करण जौहर, दिनेश विजान, अपूर्व मेहता, होमी अदजानिया सहित अन्य राजनीतक हस्तियों ने भी शिरकत की। कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिवकुमार एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए।

लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी रश्मिका
रिसेप्शन पार्टी में रश्मिका और विजय दोनों ही पारंपरिक पोशाक में नजर आए और ये दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इनके ओवरऑल लुक में दक्षिण भारतीय विरासत और टाइमलेस स्टाइल का शानदार मेल दिखा। रश्मिका मंदाना ने गहरे लाल रंग की साड़ी पहनी थी जिसपर काले और सुनहरे बॉर्डर का वर्क किया हुआ था। रश्मिका ने साड़ी को क्लासिक साइड इंडियन स्टाइल में बांधी थी, जिसपर उन्होंने बेहद ही सोबर टेंपल जूलरी पहनी हुई थी। इसमें कई लेयर वाले सोने के हार, भारी झुमके, चूड़ियां और एक खास कमरबंद शामिल था। उनके बालों को फूलों से सजे हुए स्लीक बन में खूबसूरती से बांधा गया था वहीं छोटी सी बिंदी और हल्का मेकअप उनके दुल्हन वाले लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। वहीं विजय देवरकोंडा भी अपने क्रीम रंग की धोती और छोटे बाजू वाले कुर्ते के साथ पारंपरिक लुक में बेहद ही हैंडसम नजर आए। उन्होंने अपने कंधे पर मैचिंग अंगवस्त्रम भी डाला हुआ था जिससे उनका साउथ इंडियन लुक और भी निखर कर आया। अभिनेता ने अपने स्टाइल को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा जिससे पारंपरिक कपड़ों की सादगी और खूबसूरती उभर कर सामने आएं।

बेहद खुश नजर आएं कपल
इस दौरान रश्मिका और विजय दोनों बेहद ही खुश नजर आए। एक तस्वीर में विजय रश्मिका का हाथ पकड़े हुए नजर आए। दोनों खुलकर हंस रहे थे। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि इनके बीच की केमिस्ट्री कितनी नेचुरल है। दोनों ही कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए रिसेप्शन फोटोशूट के लिए कॉन्फिडेंस के साथ पोज देते हुए दिखें।