जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर शुत्रघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। सोनाक्षी के पिता शुत्रघ्न सिन्हा ने बताया कि सोनाक्षी- जहीर की शादी से पूरा परिवार काफी खुश है। उनकी शादी पर बिल्कुल ठीक-ठाक चल रही है। हम बहुत खुश हैं। सोनाक्षी और जहीर दोनों मेड फॉर ईचअदर लगते हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साल 2024 में बिना धर्म बदले सिविल मैरिज के जरिए अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया था। कपल की इंटरफेथ मैरिज को लेकर कई सवाल भी उठे थे।
सोनाक्षी के सपोर्ट में उतरे पिता
शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर के इंटरफेथ मैरिज पर उठे सवालों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "बच्चे जवान हैं, बच्चे एडल्ट्स हैं। अगर वो खुश हैं तो मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। हमें उनका साथ देना चाहिए। मैं पूरे दिल से एक चट्टान की तरह उनका साथ देता हूं।

चर्चा में रही थी सोनाक्षी-जहीर की शादी
जब सोनाक्षी और जहीर की शादी थी, तब ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। यह भी कहा गया कि सोनाक्षी के भाई इस शादी में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि परिवार ने हमेशा इन अफवाहों को खारिज किया है। शत्रुघ्न हमेशा अपनी बेटी का साथ देते नजर आते हैं।
सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी
शादी से पहले सोनाक्षी और जहीर करीब 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात साल 2016 में सलमान खान की पार्टी में हुई थी। फिर वे दोस्त बने और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सोनाक्षी और जहीर ने सालों तक अपना रिलेशनशिप सीक्रेट रखा। 2024 में शादी के साथ उनका रिश्ता भी पब्लिकली ऑफिशियल हुआ था।

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी सोनाक्षी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘जटाधरा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में सोनाक्षी ने निगेटिव भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। वहीं उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो अब ‘सिस्टम’ और ‘दहाड़ 2’ में नजर आएंगी। ‘सिस्टम’ एक फिल्म है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है जबकि ‘दहाड़’ सोनाक्षी सिन्हा का एक हिट शो है, अब इसका दूसरा सीजन आएगा।





