Dhurandhar- 2 की प्रीमियर सेल ने नया रिकॉर्ड किया अपने नाम, शाहरुख की फिल्म को पीछे छोड़ा 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज' यानी धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर रही है। ट्रेलर लॉन्च के साथ ही 18 मार्च को पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग की अनाउंसमेंट ने दर्शकों को एक नया एडवेंचर दे दिया है क्योंकि इतनी चर्चित फिल्म को एक दिन पहले देखना किसे पसंद नहीं आएगा। यही वजह है कि पेड प्रीव्यू की टिकटों की कीमत आसमान छू रही हैं। BookMyShow जैसी बड़े प्लेटफॉर्म पर पेड प्रीव्यू टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही कीमतों में तेजी देखने को मिली। नॉर्मल सीटों की शुरुआती कीमत 300 रुपये से शुरू होकर कुछ थिएटर्स में प्रीमियम सीटें 2400 रुपये तक पहुंच गईं। कई जगहों पर टिकट 2500 रुपये तक के प्राइस पर बिक रही हैं। फैंस की भारी भीड़ के चलते बुकिंग में तेजी आई है। 

शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस और श्रद्धा की स्त्री-2 को छोड़ा पीछे 
धुरंधर-2 ने बॉलीवुड में अब तक की सबसे ज़्यादा प्रीमियर सेल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म में प्री बुकिंग के मामले में अब तक 12.29 करोड़ रुपए कमा लिए है। अभी यह आकंड़ा और बढ़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म प्री- बुकिंग के मामले में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़ चुकी है। चेन्नई एक्सप्रेस ने 6.75 करोड़  और श्रद्धा कपूर की स्त्री-2 ने 9.40 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी। 

धुरंधर 2' में नजर आऐंगे ये स्टार्स 
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी और सारा अर्जुन समेत कई कलाकारों दिखाई देंगे। शनिवार यानी 7 मार्च को धुरंधर-2 का ट्रेलर रिलीज हुआ।  धुरंधर-2 का ट्रेलर ऑडियंस को बेहद पसंद आ रहा है। ऑडियंस कमेंट बॉक्स में जाकर इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। बता दें कि 'धुरंधर : द रिवेंज' का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसने दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए की कमाई की थी।