धुरंधर-2 का पहला गाना Aari- Aari रिलीज, गाने को फैंस का मिल रहा है जबरदस्त रिस्पांस 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली : बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर-द रिवेंज का पहला गाना आरी-आरी आज यानी वीरवार को रिलीज हो गया है। गाने में रणवीर सिंह जबरदस्त एक्शन मोड में दिख रहे हैं। गाने में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त की भी झलक देखने को मिल रही है। धुरंधर 2 के इस गाने को बॉम्बे रॉकर्स के पुराने ट्रैक से लिया गया है लेकिन नए वर्जन में इसे और ताकतवर बनाया गया है। शशवत सचदेव ने संगीत दिया है। गाने में पंजाबी बीट्स, तेज़ रिदम और रणवीर सिंह की एक्शन वाली क्लिप्स हैं। लाइनें जैसे “आरी आरी आरी, वे तेरी मेरी एक ज़िंदगी” बार-बार सुनने पर जोश भर देती हैं। ट्रेलर में यह धुन सुनकर ही लोग उत्साहित हो गए थे। अब पूरा गाना सुनकर फैंस कह रहे हैं कि यह बदला लेने वाली कहानी को और रोमांचक बनाता है।

गाने पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया 
गाने को T Series और Jio Studio ने रिलीज़ किया है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को बार-बार शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि यह धुन सुनकर नींद उड़ जाती है और जोश बढ़ जाता है। कुछ ने लिखा – “यह गाना सुनकर रग-रग में खून खौल रहा है!” यह ट्रैक फिल्म से पहले ही हिट हो चुका है। 

">

इससे पहले ट्रेलर किया गया था लॉन्च
गााने से पहले फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर को भी दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस देखने को मिला। ट्रेलर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी और सारा अर्जुन समेत कई कलाकारों की भी झलक दिखाई दी। ऑडियंस को अभी भी ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। वे कमेंट बॉक्स बॉक्स में जाकर इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। बता दें कि 'धुरंधर : द रिवेंज' का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसने दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए की कमाई की थी।