धुरंधर-2 का जलवा जारी, 11 दिनों में ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई धुरंधर

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: आदित्य धर की फिल्म ‘‘धुरंधर: द रिवेंज’’ ने रिलीज के 11 दिनों में ही भारत में 1,023 करोड़ रुपये कमाने का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है जबकि भारत से बाहर इसने 342 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1023 करोड़ रुपये और विदेशों में 342 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में इसकी कुल बॉक्स ऑफिस कमाई फिलहाल 867 करोड़ रुपये है।

आंकड़ों के मुताबिक सप्ताहांत में दर्शकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई, जिसकी वजह से गत शुक्रवार को फिल्म की कमाई 42 करोड़ रुपये रही जबकि शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमश: 64 करोड़ रुपये और 71 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। यह धर की 2025 में निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है।

धुरंधर 2 बनी रणवीर सिंह के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर: द रिवेंज रणवीर सिहं की टॉप 5 फिल्मों में भी शामिल हो गई है। इसने बाजीराव मस्तानी के 184 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है वहीं पद्मावत और सिम्बा को भी पीछे छोड़ चुकी है। 

स्टारकास्ट और कहानी का भी दिखा दम
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन,अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इस स्पाई-थ्रिलर को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है जो अपने दमदार निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का पहला पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ कमा चुका है और अब सीक्वल उससे भी बड़ी सफलता की ओर बढ़ता दिख रहा है।