खामेनई की मौत पर सेलेब्स का मिक्स रिएक्शन, कोई हुआ खुश तो किसी को शोक जताने पर मिली तगड़ी लताड़ 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली : बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई की मौत पर अपना शोक व्यक्त किया। फरहाना ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि 
बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। और आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सोई। फरहाना के इस रिएक्शन पर हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने फरहाना को आड़े हाथों लिया। 

रॉकी जायसवाल का पोस्ट
रॉकी जायसवाल ने 2 मार्च को इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं कि कौन किसके लिए शोक मनाता है, जब तक ये बात प्राइवेट हो। लेकिन जब ऐसा पब्लिक में किया जाता है तो ये लोगों को आलोचना करने का न्योता देता है। मैंने इन शोक मनाने वालों को कभी किसी भारतीय के लिए इतना प्यार और आंसू बहाते कभी नहीं देखा। न सैनिक के लिए, न हमले के पीड़ितों के लिए, न सरकार के लिए और न ही पुलिस के लिए। न ही महान एपीजे अब्दुल कमाल के लिए।' रॉकी जायसवाल ने आगे लिखा, 'आपको जो प्रोटेक्ट करता है, उसकी पीठ में छूरी घोंपते हो और जो आपके देश के खिलाफ खड़ा है, उस विदेशी के लिए शोक मनाते हो। वफादारी ही सबकुछ है और वफादारी से ही सबकुछ साफ हो जाता है।

एलनाज नौरोजी ने खामनेई की मौत पर जताई खुशी 
'सैक्रेड गेम्स', 'तेहरान' और 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' जैसी वेब सीरीज में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी खामनेई की मौत पर खुशी जताई है। एलनाज नौरोजी ने खुशी जताते हुए एक वीडियो और पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें लिखा था कि जिस खबर का 47 साल से इंतजार किया जा रहा था वह उन्हें और सब ईरानियों को अब जाकर मिली है। इसके अलावा ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने अपनी जान को खतरा भी बताया है और कहा है कि अगर वह ईरान लौटीं तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।