मोनालिसा के भागने वाले दावे में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, ‘फरमान’ निकला फर्जी 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की शादी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने सनसनी मचा दी। इस वीडियो में खुद को फरमान बताते हुए एक शख्स ने मोनालिसा के भागने का दावा किया। मामले ने अब बड़ा ट्विस्ट ले लिया है। जो शख्स मोनालिसा के भागने का दावा कर रहा था, वो फरमान था ही नहीं। उस शख्स का नाम अरविंद कुमार जोशी है, जो फरमान जैसा ही दिखता है। अरविंद जोशी एक टैक्सी ड्राइवर बताया जा रहा है, जो राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला है। 11 अप्रैल की रात उसने अपनी आईडी से एक वीडियो बनाकर पोस्ट की। इसमें शख्स मोनालिसा के भागने का दावा करता नजर आया।

अब सामने आकर बताई सच्चाई
सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच अरविंद जोशी ने खुद सामने आकर वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई बता दी है। उसने बताया कि ये वीडियो मजाक में बनाया गया है। अरविंद ने नया वीडियो जारी कर कहा कि मेरा मकसद यह वीडियो बनाने का नहीं था। मैंने सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बनाया था। आप जो फरमान मुझे समझ रहे वो मैं नहीं हूं।

अरविंद ने किसी और के कहने पर बनाया वीडियो
वहीं, एक इंटरव्यू में अरविंद ने यह भी बताया कि उसने किसी के कहने पर ये वीडियो बनाया था। उसने कहा कि वो मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान की रील सोशल मीडिया पर देखता था। उसे किसी अन्य व्यक्ति ने कहा कि तू फरमान खान जैसा दिखता है। तू मोनालिसा के भाग जाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दें, तेरे फॉलोअर्स बढ़ जाएंगे। 

उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो जाएगी और बवाल मचेगा।
वीडियो वायरल होने के बाद से ही अरविंद को लगातार धमकी भरे कमेंट्स मिल रहे हैं। उसने इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। साथ ही यह भी अरविंद ने पूरे मामले की सच्चाई बताने के लिए जल्द ही कलेक्टर से मुलाकात करने की बात कही है।