वॉटेंड गर्ल आयशा टाकिया मना रही हैं अपना 40वां जन्मदिन, अब नेम-फेम से दूर सपा सासंद की बहू बन जी रहीं है लग्जरी लाइफ 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: वॉटेंड गर्ल आयशा टाकिया आज यानी 10 अप्रैल को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। आयशा बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहती थी लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना कोई आसान काम नहीं है और ऐसे में नए चेहरों के लिए तो काफी मुश्किल होता है। हर साल कई लोग अपने सपने को पूरा करने के लिए माया नगरी मुंबई आते हैं और लोकप्रिय स्टार बनाने की कोशिश में लग जाते हैं, लेकिन सफलता कुछ को ही मिल पाती है। हालांकि, इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो जबरदस्त नेम-फेम कमाने के बाद फिल्मी दुनिया से किनारा कर लेते हैं। आयशा टाकिया ने अपने फिल्मी करियर में सलमान खान और शाहिद कपूर जैसे कई स्टार्स संग काम कर पहचान बनाई और शादी के बाद चकाचौंध की दुनिया से गायब हो गईं।

डेब्यू करते ही बन गईं स्टार
आयशा टाकिया ने 2004 में 'टार्जन: द वंडर कार' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और इसके बाद टार्जन गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं, इसके लिए उन्होंने बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। इसके बाद, उन्होंने डोर और वांटेड जैसी फिल्मों में काम किया। 2011 में एक्टिंग से रिटायर होकर अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार पर ध्यान दिया। 2009 की एक्शन हिट फिल्म वांटेड में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया था और इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं।

शादी के लिए छोड़ा हिट करियर 
आयशा टाकिया ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वांटेड' की रिलीज के तुरंत बाद 2009 में शादी कर ली। एक्ट्रेस ने 23 साल की उम्र में एक्टिंग से दूरी बना ली थी। उन्होंने अपने करियर के पीक पर पहुंचने के तुरंत बाद 2009 में फरहान आजमी से शादी कर ली। इस दौरान, कुछ लोगों को लगा कि उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया, लेकिन आयशा ने बताया कि यह उनका अपना फैसला था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करें और एक नया सफर शुरू करें।

एक्टिंग छोड़ लग्जरी लाइफ बिता रहीं एक्ट्रेस
2009 में फरहान आजमी से शादी करने के बाद आयशा टाकिया ने अपना एक्टिंग करियर छोड़ दिया। अब वह अबू आसिम आजमी की बहू हैं और अपने परिवार और पर्सनल लाइफ पर ध्यान देते हुए लग्जरी जिंदगी जी रही हैं। शादी से पहले आयशा चार साल तक फरहान के साथ रिलेशनशिप में थीं। 2013 में कपल के घर एक बेटा हुआ।