होली पार्टी में लगाएं म्यूजिक का तड़का, पार्टी हो जाएगी रंगीन

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली : देश में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली पर लोग एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर रंगोत्सव मनाते है। होली के जश्न में अगर म्यूजिक का तड़का लग जाएं तो जश्नन का माहौल ही बदल जाता है तो आज हम आपको बताऐंगे बॉलीवुड के वो प्रसिद्ध होली के गाने जिससे आपकी होली और ज्यादा रंगीन और खुशनुमा हो जाएगी।

1. होली खेले रघुवीरा अवध में

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर बागवान मूवी का ये गाना होली के जश्नन में चार चांद लगा देगा।  इसकी मस्ती भरी धुन और जोश से भरा अंदाज होली के उत्साह को कई गुना देगा। 

2. डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली

">

यह ट्रैक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। प्रियंका चौपडा और अक्ष्य कुमार स्टारर ये गाना होली के माहौल को पल में बदल देगा।

3. होली के दिन दिल खिल जाते है (शोले)

"

शोले मूवी का यह गाना अपने आप में खास है। इस गाने से एक नॉस्टालजिया फील आएगा। परिवार के साथ होली मनाते समय यह ट्रैक माहौल में मिठास घोल देता है।

4. ‘बद्री की दुल्हनिया’ (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)

"

देसी और मॉडर्न बीट्स का शानदार मिश्रण इस गाने को पार्टी का हिट नंबर बनाता है। इसकी कैची धुन सुनते ही पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। होली पार्टी में डांस का तड़का लगाने के लिए यह ट्रैक परफेक्ट है।

5. ‘रंग बरसे’ (सिलसिला)

"

अमिताभ बच्चन की आवाज में गाया गया यह गीत दशकों से होली की पहचान बना हुआ है। देसी अंदाज और मजेदार बोल इसे हर पीढ़ी का फेवरेट बनाते हैं। होली के दिन यह गाना बजना लगभग तय होता है।

6. ‘खईके पान बनारस वाला’ (डॉन)

"

बनारसी अंदाज और देसी ठुमकों से भरपूर यह गाना भीड़ को झूमने पर मजबूर कर देता है। इसकी एनर्जी होली के जोश को और बढ़ा देती है।

7. जोगी जी धीरे- धीरे

"

नदिया के पार मूवी का यह गाना ग्रामीण वातावरण में फिल्माया गया है। इस गाने से आपको नॉस्टालजिया फील आएगा।