Actor रणदीप हुड्डा बने पिता, बिटिया की झलक सोशल मीडिया पर की शेयर 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पिता बन गए है। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। रणदीप ने पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्टर ने पोती और दादा की तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्टर की नन्ही परी का चेहरा भी नजर आ रहा है।  खास बात यह है कि रणदीप की बेटी का जन्म ठीक उसी दिन हुआ है, जिस दिन उनके पिता रणबीर का भी जन्मदिन होता है। तस्वीर में दादा यानी रणदीप के पिता पोती को गोद में उठाए खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। रणदीप ने यह भी बताया कि बेटी और पत्नी लिन लैशराम एकदम ठीक और स्वस्थ हैं। रणदीप ने एक तस्वीर में बेटी का चेहरा दिखाया है। वह अपने दादा की गोद में है और दूसरी तस्वीर में एक्टर ने बेबी गर्ल का हाथ दिखाया है।

फैंस और सेलेब्स ने दी पैरेंट्स बनने की बधाई
रणदीप हुड्डा ने जैसे ही यह गुड न्यूज शेयर की बधाई देने वालों का तांता लग गया। फैंस और सेलेब्स ने कपल को बधाइयां दीं और न्यू बॉर्न बेबी गर्ल पर भी खूब प्यार लुटाया। फैसल मलिक से लेकर प्रिया मलिक और फ्रेडी दारूवाला समेत कई फिल्म स्टार्स ने रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम को पैरेंट्स बनने की बधाई दी।

रणदीप और लिन लैशराम ने नवंबर 2025 में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने नवंबर 2025 में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। तब कपल की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी थी। रणदीप और लिन ने जंगल में अलाव के पास बैठे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ लिखा था- दो साल का प्यार, रोमांच और अब नन्हा एडवेंचर आ रहा है। अब हाल ही कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था, जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। दोनों ने 2023 में मैतई रीति- रिवाज से शादी की।