शांतिपूर्ण मन रही ईद-उल-अजहा, चप्पे-चप्पे पर तैनात जनपद पुलिस

जन प्रवाद, ब्यूरो। नोएडा। यूपी में ईद-उल-अजहा के मौके पर किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। शांति एवं सौहार्द बना रहे इसके जनपद गौतमबुद्धनगर को तीन जोनों ने बांटा गया। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने पूरी टीम के साथ सभी जोनों का गहन निरीक्षण किया। 

गुरुवार को जनपद गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र स्वयं सड़कों पर उतरे। उनके साथ एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह, सभी जोनों के एसीपी, थाना प्रभारियों, बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वॉड, एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। पूरी टीम ने निठारी मस्जिद, जामा मस्जिद, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च व फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही आमजन को सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने, अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। 
बाइट : राजीव नारायण, अपर पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था