सीएम केरल सीएम के ठिकानों पर छापेमारी, ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में की कार्रवाई

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। ईडी ने केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई उनकी बेटी वीणा विजयन की आईटी फर्म एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़े कथित मनी लांड्रिंग मामले में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय 10 ठिकानों पर तलाशी ले रहा है जिनमें से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो ईडी की टीमें आज सुबह से ही पूर्व सीएम से जुड़े परिसरों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है। यह कार्रवाई कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड और वीणा विजयन की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस के बीच हुए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच का हिस्सा है। 


इससे पहले मंगलवार को केरल हाईकोर्ट ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड और वीणा विजयन की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस के बीच हुए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन मामले में एक अहम फैसला सुनाया था। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय की मनी लांड्रिंग जांच पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सिरे से खारिज कर दिया था। 


बता दें कि यह मामला वर्ष 2019 में सीएमआरएल के ठिकानों पर पड़े आयकर विभाग के छापों से जुड़ा हुआ है। जांच में यह बात सामने आई थी कि सीएमआरएल ने 2017 से 2019 के बीच वीणा विजयन की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि यह भुगतान बिना किसी सॉफ्टवेयर या आईटी सर्विस प्रदान किए फर्जी खर्च के तौर पर किया गया। इस खुलासे के बाद ईडी ने प्रिवेंशन आॅफ मनी लांडिंÑग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।