कोलकाता में ईडी का बड़ा एक्शन, चुनाव से पहले छापेमारी, रडार पर बिल्डर

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को बड़े एक्शन में नजर आई। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने रियल एस्टेट डेवलपर सोना पप्पू के आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के हुई यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और हेराफेरी के चलते की गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस दौरान किसी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।


बता दें कि ईडी ने दक्षिण कोलकाता के बालीगंज में छापेमारी की और पप्पू के घर दबिश दी है। खबरों के मुताबिक आरोप है कि उसने फ्लैट देने के नाम पर लोगों से रुपये जमा करा लिए, लेकिन बदले में घर नहीं दिया। साथ्ज्ञ ही हेराफेरी के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ईडी के रडार पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है, जिसकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें न तो फ्लैट दिया गया और न ही पैसे। इसीलिए जांच एजेंसी कंपनी और प्रोजेक्ट्स से जुड़े खातों और कागजों की जांच कर रही है।