जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। भारत के लिए बड़ी खतरनाक खबर सामने आई है। अफ्रीकी देशों में कहर बरपाने के बाद बहुत ही खतरनाक वायरस इबोला भारत पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार युगांडा से भारत आई एक महिला में इबोला वायरस जैसे बेहद गंभीर लक्षण दिखाई दिए हैं। इसके बाद महिला को मेडिकल फैसिलिटी में क्वारंटाइन कर दिया गया है। बता दें कि मृत्यु दर के मामले में यह वायरस कोरोना वायरस से कहीं ज्यादा खतरनाक है।

इससे पहले डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिणी सूडान जैसे देशों में इस वायरस की वजह से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इबोला वायरस इतना घातक इसलिए माना जाता है क्योंकि इससे संक्रमित मामलों में मृत्यु दर 50 से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। यह एक बेहद घातक और संक्रामक वायरल बीमारी है। इसकी वजह से गंभीर रक्तस्राव, हेमोरेजिक बुखार और इंसान के ऑर्गन तक खराब हो सकते हैं। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों जैसे खून, स्लीवा, पसीना आदि सीधे संपर्क में आने से फैलता है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है जिसकी वजह से यह इतना जानलेवा साबित हो रहा है।

भारत में इस संक्रमण के आते ही स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट हो गया है। स्थिति को देखते हुए नागरिकों को इन देशों की अनावश्यक यात्राएं न करने की सलाह दी गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डज्ञ ने बीते सोमवार को इसको लेकर एक आधिकारिक बैठक की थी। इस दौरान भारत में मौजूदा तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं डीजीसीए ने भी गाइडलाइन जारी की है।





