दुबई में एयरपोर्ट खुलने के संकेत, पर्यटकों के चेहरों पर लौटी खुशी

एंकर
दुबई। ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते दुबई में फंसे हजारों की संख्या में पर्यटकों के चेहरों पर आज थोड़ी सी खुशी देखी गई। पर्यटकों को जैसे ही एयरपोर्ट खुलने की सूचना मिली, उसके चेहरे खिल उठे। अब पर्यटकों को उम्मीद जागी है कि कुछ दिनों के अंदर ही वे अपने-अपने वतन वापस पहुंच जाएंगे। हालांकि, जाने का नंबर कब तक आता है यह तो कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन इतना तय है कि पर्यटकों में काफी तनाव कम हो गया।
इस समय हमारे संवाददाता कैलाश चंद हमारे साथ जुड़ चुके हैं। कैलाश बताइये इस समय दुबई के क्या हालात हैं खासकर पर्यटकों का क्या हाल है।

बता दें कि 28 फरवरी से ईरान-अमेरिका के बीच शुरू हुआ युद्ध लगातार जारी है। ईरान लगातार न सिर्फइजरायल बल्कि अन्य खाड़ी देशों में निशाना बना रहा है। वहीं इजरायल और अमेरिका भी लगातार जबाबी कार्रवाई कर रहा है। ईरान दुबई में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। साथ ही डोन से भी हमले किए गए। इसी वजह से एतियातन यूएई की ओर से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था। लोगों को बाहर नहीं निकलने को कहा गया। तभी से लगातार पर्यटक होटलों में हैं और बाहर जाने के लिए पूरी तरह से मनाही है।

जन प्रवाद के वरिष्ठ संवाददाता कैलाश चंद लगातार दुबई के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहां से वे लगातार लाइव कवरेज भेज रहे हैं। शनिवार और रविवार के दिन सूनी सड़कें और वहां के लोगों से उन्होंने लाइव बातचीत करवाई। सोमवार को भी उन्होंने दुबई के हालात के बारे में जानकारी दी। जिसमें पर्यटक हंसते-मुस्कराते नजर आए। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को सोमवार को सूचना दी गई कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट खुल रहे हैं। नंबर के आधार पर पर्यटक अब अपने-अपने वतन जा सकेंगे।