पाकिस्तान को अब नापाक हरकतों का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, 0 मिनट में 15 किलोमीटर तक होगी स्ट्राइक 

जनप्रवाद ब्यूरो, नोएडा। पाकिस्तान को अब उसकी नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। सीआरपीएफ को कामिकेज ड्रोन मिलने वाला है। यह 30 मिनट में 15 किलोमीटर तक स्ट्राइक करने की क्षमता रखता है। यह रूस-यूक्रेन जंग में भारी तबाही मचा चुका है।
सीआरपीएफ के पास होगा कामिकेज ड्रोन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपनी निगरानी और आॅपरेशनल क्षमताओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। सीमा की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए सीआरपीएफ के पास अब जल्द कामिकेज ड्रोन खरीदने होगा। इन ड्रोन्स को मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर और हिंसाग्रस्त मणिपुर में तैनात करने की योजना है। इनके जरिए सुरक्षा बलों को दुर्गम इलाकों में रियल-टाइम हवाई निगरानी के साथ-साथ आतंकियों और उग्रवादियों के ठिकानों को सटीक निशाना बनाने की क्षमता मिलेगी। बता दें कि इस ड्रोन ने न केवल रूस-यूक्रेन युद्ध में, बल्कि इजरायल-हमास की जंग में भी जमकर तबाही मचाई थी। इस ड्रोन की खासियतों की बात करें तो यह दुश्मन के ठिकाने पर 30 मिनट तक हवा में मंडराते हुए हमला करता है। यानी यह ऐसा ड्रोन है जो दुश्मन के ठिकाने पर सीधे ही वार नहीं करता। कंट्रोल सेंटर से कामिकेज को 15 किमी तक स्ट्राइक की कमांड दी जा सकती है। अगर लगता है कि बीच राह में या फिर दुश्मन के क्षेत्र में जोखिम है तो इसे सुरक्षित तरीके से वापस कंट्रोल सेंटर पर बुलाया जा सकता है। सीआरपीएफ द्वारा इस ड्रोन का इस्तेमाल उत्तर पूर्व के उग्रवाद से प्रभावित इलाके और जम्मू कश्मीर में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर किया जाएगा। इसके विभिन्न मॉडलों की रेंज 180 किलोमीटर तक है। यह 450 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भर सकता है। 
25 नवंबर तक जमा कराने होंगे प्रस्ताव 


बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय एमएचए ने सीआरपीएफ को यह ड्रोन मुहैया कराने की प्रकिया प्रारंभ कर दी है। संबंधित कंपनियों को 25 नवंबर तक अपने प्रस्ताव जमा कराने होंगे। यह ड्रोन अब देश में ही तैयार किया जा रहा है। इसे आत्मघाती ड्रोन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसके फेल होने के चांस न के बराबर हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा आॅपरेशन सिंदूर में भी इस ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय सेना में भी इस ड्रोन की बड़े पैमाने पर  खरीद प्रक्रिया जारी है। इस ड्रोन को जमीन या वाहन से लांच किया जा सकता है। इस ड्रोन का टारगेट इसलिए ज्यादा सटीक रहता है, क्योंकि ये मिसाइल की तरह सीधा हमला नहीं करता। कामिकेज, पहले टारगेट के आसपास उड़ता भरता रहता है। जरूरी सूचनाएं एकत्रित करने के बाद ही यह ड्रोन हमला करता है। इलेक्ट्रो-आॅप्टिकल सेंसर और डेटा-लिंक के जरिए दूर कंट्रोल सेंटर पर बैठा व्यक्ति इसे कमांड देता है। 
आगे के हिस्से में विस्फोटक


कामिकेज के वारहेड यानी सबसे आगे के हिस्से में विस्फोटक, रासायनिक, जैविक या परमाणु सामग्री भरी जाती है। यह ड्रोन दोहरे स्विच डेटोनेशन यानी विस्फोट सुरक्षा से लैस होता है। इस ड्रोन में आॅप्टिकल फाइबर केबल यानी ओएफसी स्पूल और रेडियो फ्रीक्वेंसी सिस्टम होता है। यह ड्रोन दिन, रात, कोहरे और बरसात में भी अपने टारगेट को भेद सकता है। रिमोट से संचालित इस एरियल व्हीकल के द्वारा तय किए गए लक्ष्यों के खिलाफ वन-वे मिशन को अंजाम दिया जा सकता है। यह 1000 मीटर तक की ऊंचाई तक पहुंचता है। फ्लाइट मोड में इसकी आॅपरेटिंग स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। यह ड्रोन वहां भी उड़ान भरने में सक्षम है जहां सिग्नल में बाधा आती हो। यदि इसे जैमिंग का सामना करना पड़े, तो यह रेजिलिएंट ट्रांजिट मोड में संचालित होता है। इसमें बैटरी कम होने, असंतुलन होने या अचानक वोल्टेज गिरने पर आॅटोमैटिक रिटर्न टू होम लैंड की सुविधा है।