सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी धुरंधर द रिवेंज 

जनप्रवाद ब्यूरो टीम: अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स आॅफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। निमार्ताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 
दो सप्ताह में कमाए 1,500 करोड़ रुपये 

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विश्वभर में 1,501 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे रिलीज के 15 दिनों के भीतर ही यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसे जियो स्टूडियोज तथा बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म ने हिंदी सिनेमा की शुरूआती स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के साथ-साथ पहले और दूसरे सप्ताह में सर्वाधिक कारोबार करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने शुरूआती सप्ताहांत में सर्वाधिक कमाई करने और सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में भी सफलता हासिल की है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां इसने पहले दो सप्ताह में 367 करोड़ रुपये की कमाई की। इस उपलब्धि के साथ ही यह उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। घरेलू बॉक्स आॅफिस पर फिल्म ने 1,134 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है, धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।