जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त हो गई है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल या सीएनजी नहीं दिया जाएगा। अगर आपको अपने वाहन में र्इंधन भरवाना है तो प्रदूषण सर्टिफिकेट दिखानी ही पड़ेगी।

बता दें कि बुधवार को दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। सीएम के निर्देश के बाद अधिकारियों ने सभी पंपों पर स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि बिना पीयूसी के पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं दी जाए। बता दें कि बीते वर्ष दिसंबर में यह नियम लागू किया गया था। इसके बाद अभी भी बहुत सारे ऐसे वाहन दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहे हैं जिनके पास प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं हैं। अब दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर जब र्इंधन नहीं मिलेगा तो लोगों को प्रदूषण सर्टिफिकेट लेना मजबूरी हो जाएगा। सरकार का ऐसा मानना है कि बिना प्रदूषण के चलते वाले वाहनों से प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। ऐसे वाहनों को तत्काल रोक लगेगी जिससे राजधानी में प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार अवश्य आएगा।





