दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। शुक्रवार सुबह आसमान पर छाए बादलों और तेज हवाओं से तापमान काफी नीचे गिर गया। वहीं रात में 60 से 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम का मिजाज ही बदल कर रख दिया। रात में कई आर आईएमडी का अलर्ट आया। नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवाएं चलीं।


बता दें कि मौसम विभाग ने 17 जून तक राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी, तूफान के साथ ही बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। बारिश का यह दौर 13 से 17 जून तक जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। अनुमान के अनुसार 40 से 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं कई स्थानों पर हवाओं की गति और भी तेज हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर के अलावा आंधी- बारिश के असर से प्रदेश के पश्चिमी तराई के बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद जैसे जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। वहीं, बुंदेलखंड में तपिश जारी है और 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक 12 जून को भी विक्षोभ के असर से यूपी के विभिन्न जिलों में आंधी बारिश देखने को मिलेगी। 13 जून से विक्षोभ कमजोर पड़ेगा इसके बाद गर्मी फिर से शुरूहो जाएगी।