वेंकैया पर लिखी जीवनी पुस्तक का विमोचन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की तारीफ

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नई दिल्ली में पूर्व उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू गारू की हिंदी भाषा में लिखी जीवनी के विमोचन समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सम्मिलित हुए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आचार्य यार्लगड्डा लक्ष्मी प्रसाद द्वारा लिखी गई यह जीवनी केवल घटनाओं का संकलन भर नहीं है, बल्कि यह वेंकैया जी के व्यक्तित्व, उनके संघर्ष, उनकी संवेदनशीलता और जनहित के प्रति उनके कमिटमेंट को सामने लाने का एक सार्थक प्रयास भी है। 


निश्चित रूप से उनकी यह जीवनी पाठकों को प्रेरणा देगी। विशेष रूप से युवाओं के मन में यह भावना मजबूत करेगी कि जीवन में सफलता केवल पद प्राप्त करने से नहीं, बल्कि सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहने से मिलती है। नेशन फस्ट, सेल्फ लास्ट का जो भाव है, वेंकैया उसके लिविंग एग्जांपल यानि जीवंत उदाहरण है।


उन्होंने कहा कि वेंकैया जी के जीवन में देशभक्ति और जनसेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका गहरा समर्पण रहा है जिसकी झलक उनके लंबे सार्वजनिक जीवन में दिखाई देती है। मैं इस पुस्तक के लिए लेखक लक्ष्मी प्रसाद जी को बधाई देता हूंएवं पुस्तक की सफलता की कामना करता हूं।