झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मौत, लोगों के हंगामे के बाद क्लीनिक सील

जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। अमरोहा के थाना सैदनगली नगर पंचायत में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। मामला स्वास्थय विभाग तक पहुंचा इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया है।

बताया जा रहा है कि संभल जिले के बिशनपुर निवासी नेतराम पुत्र ओमप्रकाश अपनी पत्नी के साथ दवा लेने के लिए सैदनगली में मुतियाज अली नाम के झोलाछाप डॉक्टर के पास आए थे। आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें गलत दवाई और इंजेक्शन के साथ ड्रिप लगा दी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया है। सूचना पर सीएचसी प्रभारी ध्रुप सिंह मौके पर पहुंचे और क्लीनिक को सील कर दिया। घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि क्षेत्र में चल रहे झोलाछाप डॉक्टरों पर कब ठोस कार्रवाई होगी।