सीयूईटी: ईद-उल-अजहा की वजह से स्थगित परीक्षाएं अब 31 मई, छह व सात जून को होंगी

नयी दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 की संशोधित तारीखें और प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ये परीक्षाएं ईद उल-अजहा के कारण 28 मई को स्थगित कर दी गई थीं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार अब ये परीक्षाएं 31 मई, छह जून और सात जून को आयोजित की जाएंगी। एजेंसी ने बताया कि 31 मई को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं और उन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। छह और सात जून के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। एजेंसी ने कहा, नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।