जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा, यूपी। अमरोहा के ब्रजघाट स्थित संकट मोचन धाम में 21 दिनों से चल रही अनूठी अग्नि तपस्या और गंगाजल समाधि का मंगलवार को वैदिक यज्ञ, पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। धाम के पीठाधीश्वर महंत श्री अंकुर भारद्वाज महाराज द्वारा की गई इस कठिन साधना को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। समापन अवसर पर संत-महात्माओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया।
ब्रजघाट के पलवाड़ा रोड स्थित संकट मोचन धाम में पिछले 21 दिनों से चल रही विशेष आध्यात्मिक साधना मंगलवार को संपन्न हो गई। महंत श्री अंकुर भारद्वाज महाराज ने 27 मई से शुरू हुई इस तपस्या के दौरान प्रतिदिन 21 धूनों के मध्य बैठकर अग्नि तप किया। साधना की विशेषता यह रही कि प्रतिदिन तपस्या का समय पांच मिनट बढ़ाया जाता रहा।
वहीं प्रतिदिन सायंकाल महाराज द्वारा मां गंगा के पवित्र जल में समाधि लगाकर जल तपस्या भी की गई। अग्नि और जल के मध्य की गई यह दुर्लभ साधना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही और बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंचते रहे। तपस्या के अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं, आचार्यों एवं श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण के लिए आहुतियां दीं। 
यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महंत श्री अंकुर भारद्वाज महाराज ने कहा कि तप, साधना और सेवा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और लोक कल्याण की भावना को बढ़ावा देते हैं। समापन समारोह में आईपीएस राजेश चौरसिया, एडवोकेट राहुल कुमार, नवीन गर्ग, आंसू स्वामी, मनीष, कपिल कुमार, प्रशांत, प्रमोद कुमार, संस्वीर चौधरी, कृष्णा जी, पप्पू शिष्य, अमित कुमार, उम्मीद मास्टर, आकाश सोलंकी, राजेंद्र बालाजी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वाईट :-धाम के पीठाधीश्वर महंत श्री अंकुर भारद्वाज महाराज
अग्नि तपस्या देखने उमड़ी भीड़, कभी नहीं देखी ऐसी दुर्लभ साधना
17-Jun-2026





