4 दिसंबर को होगी क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी, सांसद प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख पक्की हो चुकी है। शाही कहां होगी यह भी तय हो चुका है। खेल और राजनीति के इस हाई प्रोफाइल गठबंधन का लंबे समय से प्रशंसकों और समर्थकों को इंतजार था। रिंकू और प्रिया सरोज लखनऊ में 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। प्रिया के पिता जौनपुर के केराकत से विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने मीडिया को अवगत कराया कि दोनों परिवारों की सहमति से तारीख और स्थल तय कर लिया गया है। शादी लखनऊ के रमाडा होटल में 4 दिसंबर को होगी। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। बनारस में करखियांव में यानी प्रिया के गांव में बने घर को सजाया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। वीवीआईपी वेडिंग में क्रिकेट और राजनीति से जुड़े दिग्गजों के जमावड़े की उम्मीद है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं तो उसके सभी सांसदों-विधायकों के रहने की तो पहले से ही उम्मीद है। रिंकू सिंह जिस कोलकाता राइडर के साथ खेलते हैं उस टीम के मेंबर के अलावा भारतीय टीम के भी तमाम खिलाड़ियों को न्योता देने की उम्मीद है।


बता दें कि क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनों की यूपी के रहने वाले हैं। रिंकू सिंह अलीगढ़ के एक मध्यम परिवार से आते हैं। अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई। उनकी गिनती शानदार फिनिशर के रूप में होती है। वहीं प्रिया सरोज जौनपुर की केराकत सीट से तीन बार विधायक और मछली शहर से सांसद रहे तूफानी सरोज की बेटी हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने प्रिया को मछली शहर से टिकट दिया था और वह जीत गई थीं।